नवंबर में पूर्व चीनी उप-प्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद करीब 3 हफ्ते तक सार्वजनिक रूप से नहीं दिखीं चीनी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी पर ऐसा आरोप नहीं लगाया। उन्होंने डिलीट किए जा चुके अपने वीबो पोस्ट को 'निजी मामला' बताकर कहा कि लोगों ने उसे गलत समझा।