inshorts

पेंसिल-रबड़ और मेरी मैगी के दाम भी बढ़ा दिए: पीएम को लिखे पत्र में पहली कक्षा की छात्रा

कन्नौज (यूपी) में पहली कक्षा में पढ़ने वाली कृति दुबे नामक बच्ची ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। कृति ने लिखा, “मोदी जी...आपने बहुत मंहगाई कर दी है। पेंसिल-रबड़ तक महंगी कर दी...और मेरी मैगी के भी दाम बढ़ा दिए।” वहीं कृति के पिता ने कहा, "ये मेरी बेटी के 'मन की बात' है।"