केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से कहा कि पेगासस जासूसी विवाद पर वह विस्तृत हलफनामा नहीं देगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "सरकार मानती है कि...आतंकियों को यह नहीं जानने दे सकते कि कौन सा सॉफ्टवेयर इस्तेमाल हो रहा है।" दरअसल, रिपोर्ट्स थीं कि पेगासस सॉफ्टवेयर से लोगों की जासूसी कराई गई।