पेगासस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर एससी कल सुनाएगा फैसला

पेगासस स्पाईवेयर मामले में कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने 13 सितंबर को इन याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछले महीने एससी ने कहा था कि वह पेगासस मामले में आरोपों की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम गठित करेगा।