मुंबई (महाराष्ट्र) अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने घाना से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है, जो अपने पेट में नशीला पदार्थ कोकेन के 87 'कैप्सूल' छिपाकर लाया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने तीन दिनों में ये सभी 'कैप्सूल' उगले हैं। बरामद 1,300 ग्राम कोकेन की कीमत ₹13 करोड़ है।