पेटीएम ऐप के खिलाफ नहीं बल्कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की: आरबीआई

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन ने कहा है, "स्पष्टता के लिए बताना चाहता हूं कि पेटीएम ऐप के खिलाफ नहीं बल्कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।" गौरतलब है, आरबीआई ने 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और अन्य सेवाओं में डिपॉज़िट या टॉप-अप लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Load More