पेटीएम की तरह और किन-किन भारतीय आईपीओ में लिस्टिंग के दिन आई थी भारी गिरावट?
पेटीएम के शेयर गुरुवार को लिस्टिंग के दिन आईपीओ मूल्य से 27% की गिरावट के साथ बंद हुए। कॉफी डे एंटरप्राइजेज़ के शेयर नवंबर-2015 में लिस्टिंग के दिन 17.64% जबकि रिलायंस पावर के 17.22% तक टूट गए (2008) थे। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के शेयर अप्रैल-2018 में लिस्टिंग के दिन 14.41% और कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक मार्च-2021 में 13% टूट गए थे।