रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगले सप्ताह पेटीएम के शेयर बाज़ार पर सूचीबद्ध होने के बाद उसके लगभग 350 मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों में से प्रत्येक की नेटवर्थ कम-से-कम ₹1 करोड़ होगी। पेटीएम के पूर्व कर्मचारी व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर सिद्धार्थ पांडे ने कहा कि भारत के सबसे बड़े आईपीओ (₹18,300 करोड़) से वह डॉलर-मिलियनेयर बन जाएंगे।