पेटीएम के शेयरों में आईपीओ मूल्य से आई 40% की गिरावट

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान करीब 18% टूट गए जिससे उसके शेयरों में आईपीओ मूल्य से 40% की गिरावट आई है। इससे पहले वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर गुरुवार को शेयर बाज़ार पर ट्रेडिंग के पहले दिन ₹1,564.15 पर बंद हुए थे जो इसके आईपीओ मूल्य ₹2,150 से करीब 27% कम थे।