inshorts

पेटीएम के शेयर गिरने के बाद ब्लैकरॉक, कनाडा पेंशन ने खरीदे कंपनी के और शेयरः रिपोर्ट

'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम के शेयरों में आईपीओ मूल्य से 41% तक की गिरावट के बाद ब्लैकरॉक और कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड सहित कंपनी के अन्य एंकर निवेशकों ने उसके और शेयर खरीदे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 9% डिस्काउंट पर हुई थी। बकौल पेटीएम सीईओ, शेयरों में शुरुआती गिरावट 'कंपनी के वैल्यू का संकेतक नहीं' है।