पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर 'दुनिया की नंबर वन खिलौने की कंपनी' के लिए फंडिंग मांग रहे शख्स का ई-मेल शेयर किया है और लिखा, "मुझे ऐसे मेल्स मिलते हैं।" शख्स ने मेल में लिखा, "मैंने बीते 5 दिनों में भारत में सभी वेंचर कैप्टलिस्ट्स से संपर्क किया लेकिन मैं फंड नहीं जुटा पाया।"