पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी के तहत लाने का यह समय नहीं है: वित्त मंत्री
जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बताया कि जीएसटी काउंसिल को लगा कि पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी के तहत लाने का यह समय नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि केरल हाईकोर्ट के आदेश के कारण पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी में लाने का प्रस्ताव बैठक के एजेंडा में शामिल था।