पेट्रोल पंप के अटेंडेंट की बेटी को मिली आईआईटी में सीट; केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

केरल के एक इंडियन ऑयल पंप में कार्यरत कस्टमर-अटेंडेंट की बेटी आर्या राजगोपालन को हाल ही में आईआईटी कानपुर में सीट मिली है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आर्या को बधाई दी और कहा, "आर्या ने अपने पिता और हम सभी को बहुत गौरवान्वित किया है...पिता-बेटी की यह जोड़ी ऐस्पिरेशनल न्यू इंडिया के लिए प्रेरणा और रोल मॉडल है।"