प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में पेट्रोल भरवाते समय कार में आग लगने का वीडियो सामने आया है और कार सवार बाल बाल बच गए। पेट्रोल पंप भी आग की चपेट में आ गया था। पुलिस ने बताया, "स्थानीय पुलिस टीम व दमकल विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए आग पर काबू पा लिया...किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।"