पेट्रोल-डीज़ल के बयान पर रिपोर्टर ने पेट्रोलियम मंत्री से पूछा सवाल; उन्होंने कहा- चलो छोड़ो यार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से पेट्रोल-डीज़ल पर उनके बयान पर जब 'न्यूज़ 24' के रिपोर्टर ने पूछा कि 'आपके इस बयान पर विपक्ष बहुत हंगामा कर रहा' तो मंत्री ने कहा, "चलो छोड़ो यार।" दरअसल, पुरी ने लोकसभा में कहा था कि 'भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों में कीमतों में बढ़ोतरी का 1/10वां हिस्सा है।'