दिल्ली पुलिस ने बताया है कि असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंचुरी में गुरुवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान 4 वनकर्मियों को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, एक वन अधिकारी ने हमलावरों के शराब तस्कर होने की आशंका जताई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।