बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में हरे पेड़ काटकर बेचे जाने की शिकायत को लेकर अफसरों पर भड़क गए। शिकायतकर्ता ने सीएम से कहा, "मशीन लगाकर पेड़ों को काटा जा रहा है।" इस पर सीएम नीतीश भड़क गए और अधिकारियों से कहा, "इसे मैंने रुकवाया था फिर कैसे पेड़ काटे जा रहे हैं। ये क्या हो रहा है?"