दिल्ली के एक फार्महाउस में पेड़ों की छंटाई के लिए लोहे की ट्रॉली में सवार 3 लोगों की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ट्रॉली 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार से छू गई थी। बकौल पुलिस, दो लोग करंट की चपेट में आए जिन्हें बचाने की कोशिश में तीसरे शख्स को करंट लगा था।