हेराल्ड सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन के बहनोई शैनन टब ने भी उसी महिला को अश्लील मेसेज भेजे थे जिसके साथ पेन ने सेक्सटिंग की थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस कथित घटना के बाद 2018 में क्रिकेट तस्मानिया ने शैनन को कोच पद से हटा दिया था।