पेन ने जिस महिला को अश्लील मेसेज भेजे थे उसने 2018 में पेन की माफी व ₹21 लाख मांगे थे: खबर

रिपोर्ट्स हैं कि जिस महिला को टिम पेन ने अश्लील मेसेज भेजे थे उसने 2018 में पेन की माफी व 40,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹21.5 लाख) लीगल खर्च के लिए मांगे थे। क्रिकेट तस्मानिया की कर्मचारी रही महिला ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कई बार संपर्क किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उसके अनुरोध को कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया था।