28 नवंबर को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को कथित पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गया है। पेपर के मथुरा, बुलंदशहर और गाज़ियाबाद में वॉट्सऐप पर लीक होने की खबरें हैं। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार, "एसटीएफ ने दर्जनों संदिग्धों को...हिरासत में लिया है। सरकार एक महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी।"