पेपर लीक होने के बाद दोबारा हो रही हिमाचल पुलिस की परीक्षा में जूते, जैकेट व गहने बैन

हिमाचल प्रदेश में कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए मार्च में हुई लिखित परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद रविवार को दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों के जैकेट और धातु के गहने पहनने पर रोक लगाई गई है। परीक्षार्थियों को मोज़े-जूते की जगह चप्पल और सैंडल पहनने को कहा गया है। परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।