पेरिस ओलंपिक्स में भारत के ध्वजवाहक होंगे टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल
भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। वहीं, भारतीय दिग्गज महिला मुक्केबाज़ मैरी कॉम को भारतीय दल का प्रमुख (शेफ दे मिशन) जबकि भारत के ल्यूज खिलाड़ी शिवा केशवन को भारतीय दल का उप-प्रमुख (डिप्टी शेफ दे मिशन) बनाया गया है।