अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा है कि भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स डबल्स स्पर्धा में एन श्रीराम बालाजी के साथ जोड़ी बनाएंगे। एआईटीए ने 'X' पर लिखा, "बोपन्ना और बालाजी ने टेनिस युगल स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक्स-2024 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। हम विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।