टोक्यो ओलंपिक्स के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को नैशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में डोप टेस्ट न देने को लेकर नैशनल ऐंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया है। 10-मार्च को सोनीपत में सिलेक्शन ट्रायल्स हुए थे। निलंबन नहीं हटने पर पूनिया पेरिस ओलंपिक्स को लेकर अगले महीने होने वाले सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।