पेरू में सोने की खदान में आग लगने से 27 लोगों की हुई मौत
पेरू में एक सोने की खदान में आग लगने से कम-से-कम 27 लोगों की मौत हो गई है व हादसे में 175 लोगों को बचा लिया गया है। पेरू के ऊर्जा व खान मंत्रालय के मुताबिक, यह घटना वर्ष 2000 के बाद देश में हुई सबसे घातक खनन दुर्घटना है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।