पेले ने एलिज़ाबेथ-द्वितीय के साथ तस्वीरें कीं शेयर, कहा- उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं

ब्राज़ीलियाई फुटबॉल लेजेंड पेले ने यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "एलिज़ाबेथ-द्वितीय 1968 में जब ब्राज़ील आई थीं…तब मैंने पहली बार उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखा था…तभी से उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।" बकौल पेले, "उसके कुछ साल बाद...उन्होेंने…मुझे...ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ब्रिटेन का सर्वोच्च सम्मान) दिया था।"