पेशावर की मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला, 17 लोगों की मौत व 83 लोग घायल

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक मस्जिद में आत्मघाती हमला किया गया जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और कम-से-कम 83 लोग घायल हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ पढ़ने आए हुए थे। उन्होंने कहा, "इमारत का एक हिस्सा ढह गया और आशंका है कि इसके नीचे कुछ लोग दबे हैं।"

Load More