पेशावर में धमाके के बाद गिरा मस्जिद का एक हिस्सा, सामने आया वीडियो
पेशावर (पाकिस्तान) की पुलिस लाइंस स्थित मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया और घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 'डॉन' के मुताबिक, मृतकों की संख्या कम-से-कम 28 हो गई है जबकि 150 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमाज़ के समय आत्मघाती हमलावर आगे की पंक्ति में था।