मशहूर भारतीय हस्तियों की ऑफशोर होल्डिंग्स का खुलासा करने वाले 'पैंडोरा पेपर्स' लीक में सचिन तेंदुलकर और अनिल अंबानी समेत 380 भारतीयों के नाम हैं। इनमें बायोकॉन की एमडी किरण मज़ूमदार-शॉ के पति, पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन, कारोबारी विनोद शांतिलाल अदाणी, कॉर्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया, दिवंगत कांग्रेस नेता सतीश शर्मा और अभिनेता जैकी श्रॉफ भी हैं।