'पैंडोरा पेपर्स' लीक में दुनिया के 35 वर्तमान और पूर्व नेताओं की ऑफशोर होल्डिंग्स का खुलासा हुआ है जिनमें जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला-II, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की, यूएई के प्रधानमंत्री और केन्या के राष्ट्रपति शामिल हैं। 'पैंडोरा पेपर्स' के मुताबिक, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने एक ऑफशोर फर्म के ज़रिए लंदन में ₹65 करोड़ की इमारत हासिल की।