'पैंडोरा पेपर्स' संबंधी खबरों में मेरे पति के ट्रस्ट की गलत तस्वीर पेश की जा रही: शॉ
बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मज़ूमदार शॉ ने कहा है कि 'पैंडोरा पेपर्स लीक' को लेकर मीडिया में चल रही खबरों में उनके पति के ऑफशोर ट्रस्ट की गलत तस्वीर पेश की जा रही है। उन्होंने कहा, "वह एक प्रमाणिक व वैध ट्रस्ट है जिसके स्वतंत्र ट्रस्टीज़ हैं। किसी भी भारतीय नागरिक के पास उस ट्रस्ट का 'नियंत्रण' नहीं है।"