पैकेट पर 'उर्दू' संदेश को लेकर हल्दीराम के स्टाफ व रिपोर्टर की बहस का वीडियो आया सामने

हल्दीराम की नमकीन पर 'उर्दू' संदेश को लेकर रिपोर्टर द्वारा सवाल करने और कंपनी की कर्मचारी से उनकी बहस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #Haldirams ट्रेंड कर रहा है। कर्मचारी ने रिपोर्टर से कहा था, "मैम...जो करना है वो करिए...हल्दीराम ऐसी बद-मिज़ाजी बर्दाश्त नहीं करेगा।" कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि संदेश अरबी में है।