inshorts

पैगंबर टिप्पणी मामले में कोलकाता पुलिस ने नुपुर को जारी किया नया समन, 25 जून को किया तलब

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पूर्व बीजेपी नेता नुपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने नया समन जारी कर 25 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने उन्हें 20 जून को तलब किया था लेकिन पूर्व बीजेपी नेता ने जान को खतरे का हवाला देते हुए पेश होने से राहत मांगी थी।