inshorts

पैगंबर पर टिप्पणी मामले में बीजेपी के निलंबित विधायक टी. राजा को दूसरी बार किया गया अरेस्ट

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में तेलंगाना बीजेपी के निलंबित विधायक टी. राजा सिंह को ज़मानत मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने गुरुवार को दोबारा गिरफ्तार किया। इससे पहले इस मामले में राजा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, राजा ने कहा, "कोई मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो...मैं उसे उसकी भाषा में जवाब दूंगा।"