inshorts

पैट कमिंस ने अपनी ब्रिटिश गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, शेयर की तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपनी गर्लफ्रेंड बेकी बॉस्टन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कमिंस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "जस्ट मैरिड।" कपल की सगाई फरवरी, 2020 में हुई थी और पिछले साल उनके घर उनकी पहली संतान का जन्म हुआ था। ब्रिटेन में जन्मीं बेकी बॉस्टन एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं।