inshorts

पैतृक संपत्ति के लिए यूपी के शख्स ने 20-वर्षों के भीतर की परिवार के 5 लोगों की हत्या

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में लीलू त्यागी नामक शख्स को पैतृक संपत्ति पाने के लिए 20-वर्षों के भीतर बड़े भाई समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, इतने वर्षों में परिवार में किसी को त्यागी पर शक नहीं हुआ और एक रिश्तेदार की गुमशुदगी की जांच में पूरा मामला सामने आया।