8 फीट व 1 इंच कद वाले दुनिया के सबसे लंबे ऐथलीट मुर्तज़ा मेहरज़ाद ईरान की सिटिंग वॉलीबॉल टीम के सदस्य के तौर पर टोक्यो पैरालंपिक्स में खेल रहे हैं। कम उम्र में ही उनके ऐक्रोमेगली नामक बीमारी से पीड़ित होने का पता चला था जिससे हड्डियों का विकास असामान्य होता है। ईरानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।