रूस के तातारस्तान क्षेत्र के एक शहर के पास पैराशूट जंपर्स सहित 23 लोगों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया और हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। रूसी सरकार के मुताबिक, बचाए गए 7 लोगों के घायल होने की खबर है। यह विमान लेट एल-410 टर्बोलेट था जो 2 इंजन वाला शॉर्ट-रेंज ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।