'पैसे दोगुना' करने के नाम पर महाराष्ट्र के व्यवसायी से हुई ₹2 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यवसायी से कथित तौर पर 'पैसे दोगुना' करने के नाम पर ₹2 करोड़ की ठगी की गई। आरोपियों ने व्यवसायी का भरोसा जीतने के लिए उसे एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक के नाम से फर्ज़ी ईमेल और दस्तावेज़ दिखाए थे। मामले में एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके चार सहयोगी फरार हैं।