inshorts

पैसों के लेनदेन के ब्योरे से लगता है कि अनिल देशमुख ने वझे से ₹4.7 करोड़ लिए थे: कोर्ट

बकौल विशेष पीएमएलए अदालत, आरोपों का अध्ययन करने पर पैसों के लेनदेन के ब्योरे से प्रथम दृष्टया लगता है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे और कुंदन शिंदे से ₹4.7 करोड़ लिए थे। कोर्ट ने कथित धनशोधन मामले में वझे और अन्य के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है।