पॉक्सो कोर्ट ने यूपी में 10 दिन में रेप केस की सुनवाई पूरी कर दोषी को दी उम्रकैद की सज़ा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की पॉक्सो अदालत ने 6 वर्षीय बच्ची से रेप के मामले की 10 दिन में सुनवाई पूरी करते हुए दोषी को उम्रकैद (मृत्यु तक) की सज़ा सुनाई है। गौरतलब है, 12 अगस्त को बच्ची अपनी मां और दो छोटे भाई बहनों के साथ ननिहाल गई थी जहां एक 24-वर्षीय शख्स ने उसका रेप किया था।