पॉन्टिंग ने एशिया कप में भारत-पाक मैच के विजेता की भविष्यवाणी की, कहा- भारत जीतेगा टूर्नामेंट
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच के विजेता की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, "सिर्फ एशिया कप ही नहीं किसी भी टूर्नामेंट में भारत से आगे निकलना कठिन होता है। भारत की बल्लेबाज़ी में गहराई है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मैं भारत के साथ हूं। मुझे लगता है कि भारत एशिया कप जीतेगा।"