तमिलनाडु में कस्टम विभाग ने नागपट्टिनम तट के करीब सोमवार को पॉपुलर यूट्यूबर गुनासीलन की मोटर बोट से 150 किलोग्राम गांजा बरामद किया। श्रीलंका को ड्रग्स की तस्करी होने की सूचना मिलने पर कस्टम अधिकारियों ने नागपट्टिनम तट पर तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस के तटीय सुरक्षा समूह के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी फरार चल रहा है।