पॉर्न साइट से संपर्क कर लोगों के न्यूड वीडियो बनाकर उगाही करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'स्ट्रिप चैट' नामक पॉर्न साइट से संपर्क करने के बाद चैट के लिए वॉट्सऐप नंबर देकर लोगों के न्यूड वीडियो बनाकर उगाही करने वाले गिरोह में शामिल 1 दंपति व 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुके थे और गुजरात के एक शख्स से ₹80 लाख ठगे थे।