आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर दिल्ली में तलवार लिए हुए लोगों ने किया हमला
दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने तलवार से हमला किया। यह हमला सोमवार को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के बाहर हुआ। एक हमलावर ने कहा, "जब हमारी बहन-बेटी सुरक्षित नहीं है तो हम ज़िंदा रहकर क्या करेंगे...हम उसे मारेंगे। पुलिस...उसकी सुरक्षा कर रही है।"