आईपीएल ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स मंच से गिर गए थे। आईपीएल ने बयान में कहा, "ह्यू एडमीड्स दुर्भाग्यवश पॉस्चरल हाइपोटेंशन के कारण गिर गए थे। मेडिकल टीम ने तुरंत उनका उपचार किया और उनकी हालत स्थिर है। चारू शर्मा आज (शनिवार) नीलामी की कार्यवाही जारी रखेंगे।"