पोग्बा ने हिजाब विवाद के बीच शेयर किया 'मुस्लिम लड़कियों को परेशान किए जाने' का वीडियो

कर्नाटक के हिजाब विवाद के बीच फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसका शीर्षक है 'भारत में हिंदुत्ववादी भीड़ द्वारा कॉलेज में हिजाब पहने हुए मुस्लिम लड़कियों को परेशान करना जारी है।' इससे पहले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई ने ट्वीट किया था, "लड़कियों को हिजाब में स्कूल जाने से रोकना भयावह है।"