पोर्शा हादसे में नाबालिग के खिलाफ जांच के लिए पुलिस ने जुवेनाइल बोर्ड से मांगी अनुमति
पुणे पुलिस ने पोर्शा कार हादसे के मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ जांच की अनुमति लेने के लिए किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) को पत्र लिखा है। पुलिस का दावा है कि 19 मई को हादसे के वक्त 17 वर्षीय लड़का नशे की हालत में पोर्शा कार चला रहा था। हादसे में 2 इंजीनियर्स की मौत हो गई थी।