पोलैंड की बिस्किट निर्माता कंपनी डॉ. जेरार्ड को खरीदने को लेकर बातचीत कर रही पारले: खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिस्किट निर्माता कंपनी पारले प्रोडक्ट्स पोलैंड की कुकीज़ व बिस्किट मेकर कंपनी डॉ. जेरार्ड को खरीदने को लेकर प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्रिजपॉइंट के साथ बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल डॉ. जेरार्ड का मूल्यांकन करीब ₹1,000-₹1,200 करोड़ है। गौरतलब है कि ब्रिजपॉइंट ने 2013 में डॉ. जेरार्ड को खरीदा था।